भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट,  

भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय तनाव को देखते हुए इंडियन रेलवे ने पूरे देश भर के स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी हैं.रायपुर बिलासपुर रेलवे स्टेशन सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है.CCTV कैमरों से संदिग्धों पर सख्त निगरानी जारी है.वहीं डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से जांच अभियान भी तेज़ी से चलाया जा रहा है. ट्रेन में सफ़र करने वाले यात्रियों को माइक से लगातार सतर्क किया जा रहा है,ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत जानकारी मिल सके.

साथ ही प्लेटफार्म के साथ- साथ ट्रेनों की भी सुविधा बढ़ा दी गई है.इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई है. पुलिसकर्मियों को अति आवश्यक स्थिति में ही छुट्टी मिलेगी.इसके अलावा छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भी समर वेकेशन की तारीख बढ़ा दी है.जो 10 मई से शुरू होने वाली थी ,अब इसे 2 जून से बढ़ाकर 28 जून कर दिया गया है.चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने भी भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को देखते हुए यह फैसला लिया है. अब हाई कोर्ट की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की तारीख 2 जून से बढ़ाकर 28 जून कर दिया गया है.

प्लेटफार्म और कोच पर चौकसी

रेलवे के अलर्ट जारी करने के बाद सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.RPF के जवान सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी कर रहे हैं.रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने फ्रंटलाइन स्टाफ को चौकन्ना रहने की अपील की. साथ ही यात्रियों से भी अपील की है कि वह किसी भी तरह की संदिग्ध स्थिति का शक होने पर तुरंत ट्रेन स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारियों और स्टाफ को जानकारी दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *