Raipur Fire: रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग, देर रात धू-धू कर जला गोदाम

Raipur Fire

Raipur Fire: राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके स्थित टिंबर मार्केट में गुरुवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। (रायपुर टिंबर मार्केट आग)

tcw

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। (Raipur timber market fire)

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। (Raipur Khamtarai timber market aag)

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *