राजधानी में ओल्ड PHQ परिसर के CRPF कैंप में एक सिपाही ने हवलदार पर प्राणघातक हमला कर दिया.जानकारी के अनुसार सिपाही ने चाकू कैंची से हवालदार के छाती,और कान के पास वार कर दिया.जिससे हवलदार बुरी तरह घायल हो गया.बैरक के आसपास मौजूद अन्य सिपाहियों ने बीच बचाव कर हवलदार की जान बचाई.मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोहनलाल देवांगन ने पुलिस को अस्पताल में बयान दिया है. जिसमें बताया कि वह ओल्ड पीएचक्यू में हवलदार के पद पर है. 8 मई को मेन गेट में ड्यूटी करने के बाद वापस बैरक में आ गया. अपनी ड्रेस उतार कर पलंग में लेट गया. फिर मोबाइल से अपने घर वालों से बात करने लगा. तभी सिपाही कपूर प्रमोद अंदर आया, और हवलदार से गाली गलौज करने लगा. सोहनलाल कुछ समझ पाता इसके पहले ही उसने चाकू और कैंची से उस पर हमला कर दिया. जिससे सोहन के आंख के पास, छाती और भुजा में चोटें आईं. इस दौरान बैरक के अन्य जवानों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. फिलहाल सोहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हमले का कारण अज्ञात
सिपाही ने किस कारण से हवालदार पर ये हमला किया है उसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि पुलिस आशंका जता रही है कि सिपाही मानसिक रूप से परेशान था. लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है.
