Raipur Mekahara: राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास एक नवजात शिशु का शव पॉलीथिन में मिला है। सुबह-सुबह राहगीरों ने पॉलीथिन में बच्चे को देखा तो तुरंत अस्पताल के स्टाफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेकाहारा अस्पताल (Mekahara Raipur) के डॉक्टर मौके पर पहुंचे।

रायपुर मेकाहारा के गेट पर पॉलीथिन में मिला नवजात
मामला मौदहापारा थाने क्षेत्र का है। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जन्म के बाद ही नवजात को यहां फेंक दिया गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गई। डॉक्टरों ने मामले की सूचना मौदहापारा थाने को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए नवजात के शव को मरचुरी भेजा गया। (Raipur Mekahara Newborn Found)

पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।(Raipur Mekahara Hospital Gate Navjaat shav)
