Dhamtari Chital Accident: नगरी-धमतरी मुख्य मार्ग पर हरदीभाठा मोड़ के पास सड़क हादसे में एक चीतल की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि एक यात्री बस नगरी से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार कर रहा चीतल बस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चीतल की मौके पर ही मौत हो गई।(Dhamtari Bus Accident Chital Death)

सूचना मिलते ही नगरी वन परिक्षेत्र की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। मृत चीतल एक मादा थी, जिसकी उम्र करीब चार वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने चीतल के शव को रेंज कार्यालय ले जाया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।(Chital Death Dhamtari Bus Accident)
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क जंगल क्षेत्र से होकर गुजरती है, जहां हिरण, चीतल सहित कई वन्यजीव अक्सर सड़क पार करते नजर आते हैं। विभाग ने वाहन चालकों से वन्यजीव क्षेत्र में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।(Dhamtari chital ki Maut)
