CG Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई राजस्थान से शुरू हो चुकी है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, समय से तीन दिन पहले ही श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर और बाड़मेर से मानसून की वापसी प्रारंभ हो गई है। अगले 2-3 दिनों में राजस्थान (Monsoon withdrawal Rajasthan) के और हिस्सों, पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून की विदाई होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में उमस बढ़ी

राजधानी रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दिनों से बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। सूरज की तेज तपिश और नमी के कारण उमस बढ़ गई है।बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादल गरजने-चमकने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा।

CG Rain Alert

आज मौसम का पूर्वानुमान (CG Rain Alert)

मौसम विभाग (IMD Alert CG) के अनुसार, 15 सितंबर को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तर तेलंगाना और विदर्भ से दक्षिण महाराष्ट्र तक 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आंशिक बारिश की स्थिति बनी हुई है।

धीरे-धीरे कम होगी वर्षा गतिविधि

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां अब लगातार कम होती जाएंगी। आने वाले दिनों में अधिकतर हिस्सों में उमस और गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ सकता है।

CG Weather Update: तीन दिनों तक बारिश के आसार, इन संभागों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *