CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता अब भी बनी हुई है और इसी के चलते बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD Alert CG) ने आगामी तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों का मौसम (CG Rain Alert)
बस्तर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। कांकेर जिले के चारामा में 8 सेमी वर्षा हुई। मानसून की सक्रियता अब भी बनी हुई है, जिससे आसमान में बादल छाए हुए हैं।

13 सितंबर का पूर्वानुमान (Heavy rain in CG)
प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है।
राजधानी रायपुर का मौसम (Raipur Weather)
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादल गरजने-चमकने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। तापमान 25 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
