CG Teacher Transfer: छत्तीसगढ़ में 350 से अधिक शिक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट-

CG Teacher Transfer

CG Teacher Transfer: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 350 से अधिक शिक्षकों और अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक शामिल हैं। विभाग द्वारा जारी यह निर्णय आकार और प्रभाव दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।tcw

इस बार तबादलों की प्रक्रिया में एक अलग ही तरीका अपनाया गया है। आमतौर पर इतने बड़े पैमाने पर ट्रांसफर एक ही सूची में जारी किए जाते हैं, लेकिन इस बार सभी तबादले अलग-अलग आदेशों के रूप में जारी किए गए हैं।

सबसे खास बात यह रही कि इन आदेशों पर डिजिटल या ई-साइन की जगह मैनुअल यानी हाथ से किए गए हस्ताक्षर हैं, जबकि वर्तमान समय में अधिकांश सरकारी आदेश डिजिटल साइन के साथ जारी होते हैं।

जानकारी के मुताबिक, इन तबादला आदेशों की तारीख 24 अप्रैल दर्ज है, लेकिन इन्हें करीब 10 दिन बाद सार्वजनिक किया गया। इससे यह सवाल उठ रहा है कि आदेश इतने दिनों तक होल्ड पर क्यों रखे गए।

रविवार जैसे अवकाश के दिन इन आदेशों को अचानक जारी किए जाने से भी विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आमतौर पर इस तरह के बड़े फैसले कार्यदिवस में ही जारी किए जाते हैं।

देखें लिस्ट- (CG Teacher Transfer List)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *