Janjgir Champa Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत; मृतकों में 2 सेना के जवान, 3 की हालत गंभीर

Janjgir Champa Accident: जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गांव स्थित नेशनल हाईवे-49 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा, जबकि तीन ने इलाज के दौरान जान गंवाई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप (27) और पोमेश्वर जलतारे (33) इंडियन आर्मी के जवान थे। (Champa Accident Scorpio truck Accident)

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। वहां तीनों का इलाज जारी है। सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा और शांति नगर के रहने वाले हैं। ये सभी एक बारात से नवागढ़ लौट रहे थे, तभी सुकली के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है। (जांजगीर-चांपा में ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत)

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

 

3 घायलों का बिलासपुर सिम्स में इलाज

सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल सत्य नारायण साहू (35), संतोष साहू (30), दीपक केवट (25) तीनों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही, मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करने की तैयारी भी चल रही है। (छत्तीसगढ़ में स्कॉर्पियो ट्रक की टक्कर में 5 की मौत)

8 दिन पहले ही पहले 18 नवंबर को राजेंद्र कश्यप की शादी हुई थी, जवान की श्रीनगर में पोस्टिंग थी।
8 दिन पहले ही पहले 18 नवंबर को राजेंद्र कश्यप की शादी हुई थी, जवान की श्रीनगर में पोस्टिंग थी।

 

पोमेश्वर जलतारे भी इंडियन आर्मी में जवान थे।
पोमेश्वर जलतारे भी इंडियन आर्मी में जवान थे।

श्रीनगर, सिक्किम में पोस्टेड थे जवान

मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप श्रीनगर में पोस्टेड थे और अपनी शादी के लिए छुट्टी पर आए थे। उनकी शादी 18 नवंबर को हुई थी। पोमेश्वर जलतारे की पोस्टिंग सिक्किम में थी, जो 12 नवंबर को एक महीने की छुट्टी पर नवागढ़ आए थे। उन्हें 8 दिसंबर को लौटना था। पोमेश्वर की शादी को पांच साल हो चुके थे और उनका तीन साल का एक बेटा है। उनके पिता पुरुषोत्तम जलतारे खेती-किसानी का काम करते हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। वे अपने दोस्त जयराम देवांगन की शादी में पंतोरा बारात में शामिल हुए थे। बारात से लौटते समय मंगलवार देर रात हादसा हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *