CG ITI Admission 2026: छत्तीसगढ़ में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI Admission 2026) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य की विभिन्न शासकीय ITI संस्थाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 रात्रि 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।![]()
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश (ITI Online Form)
संचालनालय ने सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका (Admission Prospectus) का अच्छी तरह अध्ययन करने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन पत्र में किसी भी त्रुटि तथा संस्था और ट्रेड के प्राथमिकता क्रम में आवश्यक सुधार अवश्य कर लें।
हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध (Chhattisgarh ITI Admission)
तकनीकी सहायता या अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी शासकीय ITI संस्थान या वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
3 चरणों में होगी प्रवेश प्रक्रिया (ITI Admission Last Date)
संचालनालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पूरी प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। एनआईसी द्वारा 16 जून 2026 को मुख्य मेरिट सूची जारी की जाएगी।
प्रथम चरण की चयन सूची 16 जून से 22 जून 2026 तक जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 23 जून से 25 जून 2026 तक आवंटित संस्थाओं में प्रवेश लेना होगा।
द्वितीय चरण की चयन सूची 26 जून से 03 जुलाई 2026 तक जारी की जाएगी। इस चरण में चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 04 जुलाई से 07 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।
तृतीय एवं अंतिम चरण की चयन सूची 08 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक जारी होगी। अंतिम चरण के तहत प्रवेश प्रक्रिया 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


