सोशल मीडिया पर छाई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े; खेत में कुर्सी पर बैठकर लगाई रोपा, कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- गांव की बूढ़ी अम्मा….

रायपुर : छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।(social media viral minister Lakshmi Rajwade) मंत्री जी खेत में कुर्सी पर बैठकर रोपा लगाते हुए नजर आ रही है, जिसे खुद मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खेत में की रोपाई (Lakshmi Rajwade rice planting photo)

दरअसल, मंगलवार को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने खेत में रोपाई करने पहुंचीं। उन्होंने पहले बीड़ा उखाड़ा और फिर धान की रोपाई भी की। इस दौरान उन्होंने कुर्सी पर बैठकर धान लगाते हुए तस्वीर खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा-

 

”आज जम्मो काम-काज के भीड़-भाड़ ले समय निकाल के अपन खेत पहुंचे रहेंव. रोपा बर धान के थहरा उखाड़त बेरा, बड़ दिन बाद माटी के ओ सुगंध ला ले पायेंव. ओ दिन के बेरा मोला आजो साफ-साफ सुरता आथे – जब हमन जम्मो परिवार संग खेत म उतर के रोपा लगावत रहेंन. धान – सिरिफ फसल नो हे, ये हमर अस्मिता आय. ओ माटी जेमे हमर पसीना मिलय हे, ओमा हमर संस्कार जड़ पकड़े हवय. छत्तीसगढ़ के माटी, ओमा उपजत धान, अउ ओ धान ला रोपेइया हाथ – येच हमर असली संस्कृति आय. हमर जिम्मेदारी हे, के ए धरोहर ला हमन सम्हाल के रखन. जय जोहार, जय छत्तीसगढ़ महतारी.”

 

कांग्रेस का तंज (Minister Lakshmi Rajwade viral photo)

 

जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उसी फोटो को शेयर करते हुए तीखा कटाक्ष किया। कांग्रेस के पोस्ट में लिखा- “गांव की बूढ़ी अम्मा जब खेत में जाएगी, तो क्या कुर्सी और कैमरा साथ ले जाएगी? इन्हें रोपा लगाने के लिए किसने पुश किया?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *