CG News : नक्सलियों ने बिछाए IED बम, चपेट में आया नाबालिग

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED (Improvised Explosive Device) की चपेट में आने से एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र के जंगल में शनिवार देर शाम हुआ, जब नाबालिग मवेशियों को चराने गया था।

जानकारी के अनुसार, जंगल के भीतर मवेशियों को चराते वक्त नाबालिग का पैर IED पर पड़ा, जिससे तेज धमाका हुआ। IED विस्फोट की चपेट में आकर उसके पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल नाबालिग का इलाज जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *