कोरिया: CG News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जामपानी ग्राम के गौठान में स्थित एक कमरे में युवक और युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान जामपानी ग्राम निवासी केशव के रूप में हुई है, जबकि मृतक युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का जांच कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौके से एक बैग भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि युवक केशव दो दिन पहले घर से लापता था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या की गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
