CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें रद्द, 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक तक यात्रियों को परेशानी; देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 50 एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है। रेलवे के अनुसार 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को राउरकेला तक ही चलाया जाएगा, जबकि उत्कल एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है। आजाद हिंद एक्सप्रेस भी तय समय से देरी से रवाना होगी।

रेलवे के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में चल रहे काम के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसका असर छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा।

Train

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची

  • 18109/18110 – टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस – 29 नवंबर और 1 से 16 दिसंबर
  • 12222 – हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस – 26 नवंबर, 3 और 12 दिसंबर
  • 12221 – पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस – 28 नवंबर, 5 और 14 दिसंबर
  • 17007 – दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस – 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर
  • 17008 – चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस – 1, 8 और 15 दिसंबर
  • 18113 – टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस – 4, 5 और 7 से 15 दिसंबर
  • 18114 – बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस – 5, 6 और 8 से 16 दिसंबर
  • 20822 – सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस – 5 और 12 दिसंबर
  • 20821 – पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस – 7 और 14 दिसंबर
  • 17433 – तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस – 7 और 14 दिसंबर
  • 17434 – रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस – 10 और 17 दिसंबर
  • 13425 – मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस – 5 और 12 दिसंबर
  • 13426 – सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस – 7 और 14 दिसंबर
  • 22512 – कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस – 5 और 12 दिसंबर
  • 22511 – एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस – 8 और 15 दिसंबर
  • 22169 – रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस – 9 दिसंबर
  • 22170 – सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस – 10 दिसंबर
  • 22846 – हटिया-पुणे एक्सप्रेस – 7 और 11 दिसंबर
  • 22845 – पुणे-हटिया एक्सप्रेस – 9 और 13 दिसंबर
  • 22830 – शालीमार-भुज एक्सप्रेस – 5 और 12 दिसंबर
  • 22829 – भुज-शालीमार एक्सप्रेस – 8 और 15 दिसंबर
  • 20828 – सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस – 9 दिसंबर
  • 20827 – जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस – 10 दिसंबर
  • 22358 – गया-एलटीटी एक्सप्रेस – 9 दिसंबर
  • 22357 – एलटीटी-गया एक्सप्रेस – 11 दिसंबर
  • 18641 – हटिया-पुणे एक्सप्रेस – 8 और 10 दिसंबर
  • 18642 – पुणे-हटिया एक्सप्रेस – 9 और 11 दिसंबर
  • 12151 – एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस – 9 और 10 दिसंबर
  • 12152 – शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस – 11 और 12 दिसंबर
  • 22843 – बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस – 11 दिसंबर
  • 22844 – भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस – 12 दिसंबर
  • 12812 – हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस – 11 और 12 दिसंबर
  • 12811 – एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस – 13 और 14 दिसंबर
  • 17005 – हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस – 10 दिसंबर
  • 17006 – रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस – 13 दिसंबर
  • 12949 – पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस – 11 दिसंबर
  • 12950 – सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस – 13 दिसंबर
  • 17321 – वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस – 11 दिसंबर
  • 17322 – जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस – 14 दिसंबर
  • 22905 – ओखा-शालीमार एक्सप्रेस – 13 दिसंबर
  • 22906 – शालीमार-ओखा एक्सप्रेस – 15 दिसंबर
  • 12101 – एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस – 14 दिसंबर
  • 12102 – शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस – 16 दिसंबर
  • 20971 – उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस – 12 दिसंबर
  • 20972 – शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस – 13 दिसंबर
  • 12262 – हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस – 7, 14, 15 और 16 दिसंबर
  • 12261 – पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस – 8, 15, 16 और 17 दिसंबर
  • 12834 – हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस – 14 दिसंबर
  • 12833 – अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस – 17 दिसंबर
  • 12767 – नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस – 14 दिसंबर
  • 12768 – सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस – 16 दिसंबर

साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी

13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 28 नवंबर और 4 से 15 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन तक ही संचालित होगी। राउरकेला से दुर्ग के बीच इस ट्रेन का संचालन रद्द रहेगा।

13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 नवंबर और 5 से 16 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन से ही रवाना होगी। इस अवधि में दुर्ग से राउरकेला के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।

CG Trains Cancelled

आजाद हिंद एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी

14 दिसंबर 2026 को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा या हेल्पलाइन नंबर 139 से जरूर प्राप्त कर लें।

डायवर्ट रूट से चलने वाली ट्रेनों की सूची

  • 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
    तारीख – 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर 2026
    बदला हुआ रूट – ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक होकर पुरी जाएगी।
  • 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
    तारीख – 6 से 15 दिसंबर 2026
    बदला हुआ रूट – कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर योगनगरी ऋषिकेश जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *