Raipur News: नगर निगम रायपुर ने लंबी चुप्पी के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकुमार कॉलेज से डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का बकाया संपत्तिकर वसूल किया है। कॉलेज द्वारा वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक संपत्तिकर का भुगतान नहीं किया गया था। नगर निगम जोन क्रमांक 5 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 1 करोड़ 64 लाख रुपए की वसूली की है।
बताया जा रहा है कि पिछले 14 वर्षों में नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान निगम के रवैये को लेकर आम लोगों और व्यापारियों में नाराजगी भी देखने को मिली। नागरिकों का कहना था कि छोटे व्यापारियों और आम जनता के खिलाफ तो निगम तत्काल सीलिंग और वसूली की कार्रवाई करता है, लेकिन बड़े संस्थानों के मामलों में नरमी बरती जाती है।

लगातार उठ रहे सवालों और दबाव के बाद आखिरकार नगर निगम हरकत में आया और राजकुमार कॉलेज से लंबित संपत्तिकर की वसूली की गई। इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और उपायुक्त जागृति साहू ने जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व में टीम के प्रयासों की सराहना की है।
