CG NEWS: जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

CG NEWS

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के शीर्ष पदों पर नियुक्ति कर दी गई है। कार्यालय आयुक्त, सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं द्वारा दुर्ग, अंबिकापुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और जगदलपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर में अध्यक्ष पद के लिए रामकिशुन सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए जगदीश साहू को नामांकित किया गया है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग में अध्यक्ष पद पर प्रीतपाल बेलचंदन और उपाध्यक्ष पद पर नरेश यदु को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जगदलपुर में अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कश्यप और उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीनिवास मिश्रा को नामांकित किया गया है।

बिलासपुर में रजनीश सिंह को अध्यक्ष और रजनी साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया
बिलासपुर में रजनीश सिंह को अध्यक्ष और रजनी साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर में रजनीश सिंह को अध्यक्ष और रजनी साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सचिन सिंह बघेल को सौंपी गई है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भरत वर्मा को नामांकित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *