CG Scholarship: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश के बाद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
योजना के तहत आईआईटी, एआईआईएमएस, आईआईएम, एनएलयू, एमबीबीएस, नीट और आईआईआईटी जैसे संस्थानों में चयनित विद्यार्थियों को सहायता प्रदान की जाएगी।
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कांकेर में 30 अक्टूबर तक जमा करना होगा।
आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा विभागीय पोर्टल से भी आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

