CG News: रानी दहरा वॉटरफॉल में बड़ा हादसा; तेज बहाव में बहे 2 युवक, एक की मौत

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रानी दहरा वॉटरफॉल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव की चपेट में आकर दो पर्यटक पानी में बह गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य अब भी लापता है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद अचानक झरने में जल स्तर बढ़ गया, जिससे वहां मौजूद पर्यटक उसमें फंस गए। मृतक की पहचान नरेंद्र पाल (45 वर्ष), निवासी मुंगेली, पिता औतार सिंह के रूप में की गई है। नरेंद्र का शव झरने से करीब 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

ग्रामीणों ने बचाई एक युवक की जान

घटना के दौरान एक अन्य व्यक्ति को ग्रामीणों ने तत्काल बचा लिया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *