CG Weather Update: आज से थमेगी आंधी-बारिश, फिर बढ़ेगी गर्मी; 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

Weather

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियों में अब धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में मौसम सामान्य होने लगेगा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

tcw

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज अंधड़ और गरज-चमक के साथ मौसम बदला रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

CG Weather Update:

राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है।

 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

CG Weather Update:

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश के कुछ इलाकों में अभी भी गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *