CG Accident: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 3 मजदूरों की मौत; 7 गंभीर

CG Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में देर रात मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप की बाक्साइट लोड ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा रात करीब 2 बजे राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी के पास हुआ।

सूरजपुर जिले के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के काम के लिए शंकरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप सामने चल रहे बाक्साइट लोड ट्रक से टकरा गई।

3 मजदूरों की मौत, 7 गंभी

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सभी 10 मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एंबुलेंस से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में जांच के बाद रान साय (34), उदय कुमार (25) और अमर साय (35) को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं देव कुमार (34), भानू (32), अमर साय (40), लक्ष्मण (30), अजय कुमार (40), राय सिंह (38) और प्रदीप (34) को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।

राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि सभी मजदूर सूरजपुर जिले के ग्राम नरोला के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक माह पहले भी हुआ था बड़ा हादसा

करीब एक माह पहले बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में मजदूरों से भरी एक पिकअप पलट गई थी। उस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। सभी मजदूर रोपा लगाने के बाद अपने गांव लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *