CG News: अब आवास निर्माण के लिए मिलेगी मुफ्त रेत, बस करना होगा ये काम

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के हितग्राहियों को बड़ी राहत देते हुए 'ई-रेत संगवारी' पोर्टल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस पोर्टल का शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए निःशुल्क रेत उपलब्ध कराई जाएगी। (मुफ्त रेत योजना)

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के हितग्राहियों को बड़ी राहत देते हुए ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस पोर्टल का शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए निःशुल्क रेत उपलब्ध कराई जाएगी। (मुफ्त रेत योजना)

सरकार का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को रेत की उपलब्धता आसान बनाना, निर्माण कार्य में तेजी लाना और पक्का घर बनाने का आर्थिक बोझ कम करना है। नई व्यवस्था से हितग्राहियों को रेत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होगी।

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल (E-Ret Sangwari) के माध्यम से रेत की मांग, स्वीकृति और उपलब्धता की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे हितग्राहियों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी और रेत वितरण में पारदर्शिता बनी रहेगी। सरकार का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था से प्रक्रिया सरल, तेज और निष्पक्ष बनेगी।

आवास निर्माण को मिलेगी रफ्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बनने वाले घरों में रेत एक महत्वपूर्ण निर्माण सामग्री है। अब पात्र हितग्राहियों को यह सामग्री निःशुल्क मिलने से निर्माण लागत कम होगी और अधूरे आवासों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा सकेगा। इससे ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *