CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 अधिकारियों के तबादले; देखें लिस्ट-

CG Police Transfer: जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी कर निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के छह अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

शिवानंद सिंह बने मुलमुला थाना प्रभारी

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जांजगीर में पदस्थ निरीक्षक शिवानंद सिंह को मुलमुला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, मुलमुला थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल को बम्हनीडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पारस पटेल को बम्हनीडीह थाना प्रभारी के साथ-साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा, जांजगीर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे को थाना प्रभारी अजाक से स्थानांतरित कर सारागांव थाना प्रभारी बनाया गया है। सारागांव थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी को पामगढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी का तबादला कर उन्हें थाना प्रभारी अजाक बनाया गया है। इसके अलावा बम्हनीडीह में पदस्थ उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को थाना जांजगीर में नई पदस्थापना दी गई है।

देखें लिस्ट- (Janjgir Police Transfer List)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *