Bilaspur Suicide: तंत्र-मंत्र के चक्कर में चाकू से खुद का काटा गला, पूजा कमरे में मिली लहूलुहान लाश

Bilaspur Suicide

Bilaspur Suicide: बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में चाकू से खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। (बिलासपुर तंत्र मंत्र चाकू से खुद का गला काटा)

जानकारी के अनुसार, ग्राम जोंधरा निवासी चंदन नट (45) भीख मांगकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार शाम वह रोज की तरह भीख मांगकर घर लौटा और अपने बड़े भाई के साथ बैठकर बीड़ी पीते हुए कुछ देर बातचीत की। इसके बाद वह घर के पूजा कक्ष में चला गया। (बिलासपुर में तंत्र-मंत्र के चक्कर में चाकू से खुद का काटा गला)

शाम करीब 7 बजे उसकी बहू किसी काम से पूजा कमरे में पहुंची, जहां उसने चंदन को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह देख वह चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल समझकर उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (Bilaspur Tantra Mantra Suicide)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

रात में चाकू खरीदकर लाया था घर

पुलिस के अनुसार, चंदन तंत्र-मंत्र में विश्वास करता था और घटना से पहले वह चाकू खरीदकर घर लाया था। इसी चाकू से उसने आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले भी उसने अपना हाथ काटकर आत्महत्या की कोशिश की थी। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *