CG Fire: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोपका स्थित बिजली सब स्टेशन में अचानक भयंकर आग लगने से इलाके में अपरा तफरी मच गई। आग लगते ही सब स्टेशन से काले धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।

बता दें, कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं एहतियातन आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित की गई है। संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है।
देखिए वीडियो –
