CG Murder: 9वीं के छात्र की पत्थर से कुचलकर हत्या, खेलने निकला था; जंगल में मिला शव

CG Murder: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 9वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। छात्र का शव टिहरी के जंगल में मिला। उसके चेहरे को भारी पत्थर से कुचल दिया गया था, जबकि पैरों पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।

CG Murder: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 9वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। छात्र का शव टिहरी के जंगल में मिला। उसके चेहरे को भारी पत्थर से कुचल दिया गया था, जबकि पैरों पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।tc

खेलने की बात कहकर घर से निकला था

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलका निवासी विरेंद्र कंवर (15) पिता पिकेश्वर सिंह कंवर सलका हाईस्कूल का छात्र था। गुरुवार शाम वह घर से खेलने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को भी उसकी खोजबीन जारी रही।

योग करने पहुंचे लोगों ने देखा शव

शुक्रवार सुबह टिहरी पर्वत पर योग करने पहुंचे लोगों ने जंगल में छात्र का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई। सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने की खबर से परिजन और ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

अंबिकापुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि छात्र के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई और फिर उसके चेहरे को भारी पत्थर से कुचल दिया गया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

थाना प्रभारी शिशिरकांत सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। मृतक के चेहरे और पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *