Rajnandgaon Crime: चरित्र शंका के चलते पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

Rajnandgaon Crime

Rajnandgaon Crime: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम पिनकापार कौड़ूटोला में मंगलवार सुबह एक शराबी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई, जब दोनों बच्चे घर पर मौजूद थे और उन्होंने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में तड़पते हुए देखा।

patni ki kulhadi se hatya

पत्नी पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या (patni ki kulhadi se hatya)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी देवेंद्र कुमार साहू, शराब का आदी है। सोमवार देर शाम नशे की हालत में घर पहुंचकर उसने पत्नी 30 वर्षीय दामिनी साहू से विवाद किया। मंगलवार भोर होते ही चरित्र शंका को लेकर फिर से विवाद हुआ और गुस्से में आकर देवेंद्र ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली।

Wife Murder Case Ambagarh Chowki

बच्चों ने देखा हत्या का खौफनाक नजारा (Wife Murder Case Ambagarh Chowki)

वारदात के वक्त घर में 7 और 6 साल के बेटे-बेटी मौजूद थे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Devendra Kumar Sahu arrest)

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवेंद्र कुमार साहू को हिरासत में ले लिया। वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पत्नी पर चरित्र शंका करता था और यही हत्या की वजह बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *