CG News: ममता शर्मसार.. पैसों के लालच  में मां ने अपने ही बच्चे को बेचा

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पैसों के लालच में एक मां पर अपने ही छोटे बच्चे को बेचने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बच्चे का सौदा 1 लाख 80 हजार रुपये में किया गया था। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से 9 से 10 माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में मां समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। (जशपुर मां ने बच्चे को बेचा)

1.80 लाख रुपये में बच्चे को बेचा (Jashpur Child Trafficking Case)

पुलिस के अनुसार, यह मामला मार्च 2026 का है। जांच के दौरान बच्चे की खरीद-फरोख्त की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की, जिसमें बच्चे को बेचने में उसकी मां समेत अन्य लोगों की भूमिका सामने आई।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पश्चिम बंगाल से बच्चे को किया बरामद

जांच के दौरान पुलिस को बच्चे के पश्चिम बंगाल में होने की जानकारी मिली। इसके बाद कुनकुरी पुलिस ने टीम भेजकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में रखा है।

मामले में पश्चिम बंगाल निवासी दो लोगों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की खरीद-फरोख्त से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

कुनकुरी पुलिस ने मामले में किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मां समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *