Raipur Murder: Abhanpur Murder: राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना 30 सितंबर की शाम की है। आरोपी ने अपनी पत्नी पर शक के चलते हमला किया और उसके गले पर ब्लेड से वार किया। संघर्ष के दौरान महिला के दोनों हाथ और पेट के बाएं तरफ भी गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।



अभनपुर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
