CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला और दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खेत से मटर तोड़ने पर गांव के छोटे बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान सजा देने का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया में वायरल (Balrampur Viral Video) हो रहा।
बता दें, यह पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा का है। पीड़ित बच्चे के पिता ने इस मामले की शिकायत राजपुर थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि बच्चों की उम्र कम होने के बावजूद उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे वे भयभीत और मानसिक रूप से आहत हैं। (बलरामपुर में मटर तोड़ने पर बच्चों की पिटाई)

फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बच्चों के साथ हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (खेत से मटर तोड़ने पर बच्चों की हाथ-पैर बांधकर पिटाई)
देखिए वीडियो –
