CG Murder: मोबाइल के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की ली जान, लकड़ी के खोटले से छाती पर वार कर की हत्या

CG Murder: मोबाइल के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की ली जान, लकड़ी के खोटले से छाती पर वार कर की हत्या

CG Murder: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कमलापदर बड़े कारली गांव में मोबाइल को लेकर दो भाइयों में विवाद हुआ। जिसमें एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

बता दें, कि दोनों भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इस दौरान गुस्से में आकर आरोपी भाई ने धान कूटने में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के खोटले से अपने भाई की छाती पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है।

घटना की सूचना मिलते ही गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *