Dhamtari Weather: धमतरी में तेज अंधड़ का कहर, सड़क पर गिरे 5 बिजली खंभे, पेड़ भी गिरे

Dhamtari Weather

Dhamtari Weather: धमतरी जिले में तेज अंधड़ और हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। लोहरसी क्षेत्र में पांच बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

तेज हवाओं के चलते कई बिजली पोल सड़क पर गिर गए, जबकि कुछ खंभे झुक गए। इसके कारण कई घंटों तक बिजली सप्लाई ठप रही, जिससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

पेड़ गिरने से यातायात बाधित

अंधड़ के चलते शहर के कई हिस्सों में पेड़ों की डालियां सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों और नगर निगम की टीम ने मिलकर रास्तों को साफ किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

 

किसानों की बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी जिले में मौसम बदला था, जिसमें ओलावृष्टि और तेज बारिश दर्ज की गई थी। लगातार खराब मौसम के चलते किसानों को फसलों के नुकसान की आशंका सता रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *