CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और मध्य हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण आज शासकीय और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं राजपुर तहसील कार्यालय में बारिश का पानी भर गया है।

अंबिकापुर की कुंडला वसुंधरा कॉलोनी में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

CG Weather Update

मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। अगले 24 घंटे तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रारोड सबसे ठंडा

प्रदेश में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *