CG NEWS: Sarguja. छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) के कोठीघर परिसर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात अज्ञात चोर आंगन में रखी 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति चुरा ले गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने आंगन पर किया धावा (TS Singhdeo House Theft)
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात कोठीघर कैंपस में घुसे चोरों ने आंगन में रखी 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति (Elephant statue stolen) को निशाना बनाया और उसे उठाकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहदेव परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
CCTV फुटेज से मिल सकती है सुराग
पुलिस ने FIR दर्ज कर आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे चोरों की पहचान हो सकेगी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।
