CG Yuktiyuktakaran: प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के तहत कई शासकीय स्कूलों का विलय अन्य स्कूलों में किया गया है। इस प्रक्रिया में वहां पदस्थ शिक्षकों का भी स्थानांतरण हुआ है। हालांकि, पदस्थापना में गड़बड़ियों की शिकायतों के चलते कई शिक्षक उच्च न्यायालय पहुंचे हैं।
राज्य शासन के निर्देश पर संभाग स्तर पर गठित समितियों के पास बड़ी संख्या में अभ्यावेदन आए हैं। रायपुर संभाग में अब तक लगभग 535 अभ्यावेदन (Teachers Representations) प्राप्त हुए हैं। संभागायुक्त महादेव कावरे ने सोमवार को बैठक लेकर इसकी समीक्षा की और सुनवाई के लिए जिलेवार तिथियां तय कीं।

जिलेवार सुनवाई की तारीख (Teachers Representations Hearing)
- 6 अगस्त: बलौदाबाजार-भाटापारा
- 12 अगस्त: धमतरी
- 19 अगस्त: महासमुंद
- 22-23 अगस्त: गरियाबंद
- 29-30 अगस्त: रायपुर
इस दौरान आवेदकों को भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि युक्तियुक्तकरण (Yuktiyuktakaran) के तहत रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों में बड़ी संख्या में स्कूलों का विलय और शिक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।
