CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR Train List) के बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत रायगढ़ स्टेशन को नई लाइन से जोड़ने का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 31 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान 29 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा, 6 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और 5 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त होंगी।
यह कार्य अधोसंरचना विकास और ट्रेनों की समयबद्धता सुधारने के लिए किया जा रहा है। बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन (Bilaspur Jharsuguda fourth line) में 206 किमी चौथी रेल लाइन में से 150 किमी से ज्यादा का काम पूरा हो चुका है।

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें (CG Train Cancelled List September 2025)
- टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110) – 3 सितंबर
- पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस (20821/20822) – 30 अगस्त, 1 सितंबर
- कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस (22511/22512) – 31 अगस्त, 2 सितंबर
- हटिया-पुणे एक्सप्रेस (22845/22846) – 29 अगस्त, 1, 3 सितंबर
- पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस (20813/20814) – 27, 30 अगस्त
- उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस (20971/20972) – 30, 31 अगस्त
- मालदा-सूरत एक्सप्रेस (13425/13426) – 30 अगस्त, 1 सितंबर
- पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस (12905/12906) – 27-30 अगस्त
- वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321/17322) – 29 अगस्त, 1 सितंबर
- बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस (22843/22844) – 29, 31 अगस्त
- हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस (12261/12262) – 2-3 सितंबर
- कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस (12101/12102) – 29, 31 अगस्त
- टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113/18114) – 30 अगस्त से 3 सितंबर तक

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें (September Train Cancellation List)
- हावड़ा-पुणे दुरंतो (12222/12221) – झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर
- हावड़ा-मुंबई दुरंतो (12262/12261) – झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर
- कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस (12101/12102) – रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
- गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861/68862) – बिलासपुर तक
- निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (12410/12409) – बिलासपुर तक
- गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी (12070/12069) – बिलासपुर तक
