Rajim Kumbh Mela : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध राजिम कुंभ मेला को अब नया स्वरूप मिलने जा रहा है। राज्य शासन के जल संसाधन विभाग ने इसके विकास के लिए ₹20 करोड़ 23 लाख 50 हजार की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति (Rajim Mela Infrastructure) जारी कर दी है। यह राशि गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड में स्थित महानदी तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आयोजन के बेहतर प्रबंधन के लिए मंजूर की गई है।

Rajim Kumbh Mela : बता दें, इस परियोजना के तहत 480 मीटर लंबाई में स्नान प्लेटफार्म, गंगा आरती घाट (Ganga Aarti Ghat Rajim), शाही स्नान कुण्ड (Rajim Snan Ghat) और सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा, जो चौबेबांचा पुल तक फैला होगा। यह राशि राज्य योजना के बजट शीर्ष ‘महानदी परियोजना‘ के अंतर्गत खर्च की जाएगी।

Rajim Kumbh Mela : राज्य शासन का उद्देश्य राजिम मेले को और अधिक सुव्यवस्थित तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना है। इस दिशा में यह विकास कार्य एक महत्वपूर्ण कदम है। शासन का प्रयास है कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे को सशक्त किया जाए, जिससे राज्य की सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध किया जा सके।
