Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी और मृतका का पड़ोसी तरुण मानिकपुरी (Tarun Manikpuri arrest) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण अवैध संबंध और दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने पर हुआ विवाद है।

क्या है पूरा मामला (Kshita Nirmalkar Murder Raipur)
मृतका की पहचान क्षिता निर्मलकर (पति कुमार निर्मलकर) निवासी नेवरा वार्ड क्रमांक 14, गांधी रायर्स मिल के सामने के रूप में हुई है। उनका पति कई वर्ष पहले उन्हें छोड़ चुका था और वह अकेले रह रही थीं। उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है।
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि क्षिता (Kshita Nirmalkar) का शव घर के अंदर नग्न अवस्था में चादर से ढंका हुआ मिला है। शव पर चोट के निशान थे, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा था।

ऐसे हुआ खुलासा (Kshita Nirmalkar Murder Tilda Newra Raipur)
तिल्दा थाना पुलिस ने जांच शुरू की और पड़ोसी तरुण मानिकपुरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसका मृतका के साथ पहले अवैध संबंध था और वह दोबारा संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को पलंग पर रखा, कंबल से ढका और मौके से फरार हो गया।
आरोपी गिरफ्तार (Tarun Manikpuri arrest)
तिल्दा थाना पुलिस ने आरोपी तरुण मानिकपुरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
