CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश थमने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगस्त की शुरुआत में जोरदार बारिश थमने के बाद से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। घरों में फिर से कूलर और एसी चलने लगे हैं। हालांकि प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग (IMD Alert CG) के मुताबिक, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश में वर्षा और मेघगर्जन की गतिविधि बढ़ सकती है। वहीं, आज कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटे का हाल (Heavy rain in CG)
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर और राजनन्दगांव में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में आज का मौसम (Raipur Weather)
राजधानी रायपुर में आज बादल गरजने, बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे उमस में थोड़ी राहत मिल सकती है।
मानसून ब्रेक का असर (CG Monsoon Alert)
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर अरुणाचल प्रदेश की ओर खिसक गया है, जिससे मानसून ब्रेक की स्थिति बनी है। इस कारण केवल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रदेश में लोगों को उमस से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा की संभावना है. इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
