CG News: किसानों की शिकायत पर गोदामों में छापा, भारी मात्रा में DAP और यूरिया खाद बरामद

DAP Stock

CG News: Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खाद-बीज की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। सहकारी सोसाइटियों में जहां DAP (DAP Stock) और यूरिया की किल्लत बनी हुई है, वहीं निजी कृषि केंद्र संचालकों के पास भारी मात्रा में स्टॉक बरामद हुआ है। किसानों की शिकायत के बाद जिला किसान संघ ने मंगलवार को कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया और कृषि विभाग का घेराव किया।

Urea Stock

 

किसानों की शिकायतों पर गोदामों की जांच

किसानों का आरोप है कि निजी दुकानदार DAP (DAP Stock) और यूरिया (Urea Stock) को दो से तीन गुना अधिक दाम में बेच रहे हैं और जबरन अन्य खाद भी थमा रहे हैं। अफसरों द्वारा खाद की कमी से इंकार करने पर किसान संघ पदाधिकारियों ने मौके पर गोदामों की जांच की मांग की।

जांच में कई कृषि केंद्रों में भारी मात्रा में यूरिया और डीएपी खाद का स्टॉक मिला, जिसे MRP से अधिक दाम पर बेचा जा रहा था।

 

गोदाम सील

कृषि विभाग और किसान संघ की संयुक्त दबिश के दौरान नंदई के अमन इंटरप्राइजेस ( Aman Enterprises Nandai Rajnandgaon) और हल्दी के एक कृषि केंद्र में बड़ी मात्रा में खाद बरामद हुई। मौके पर किसानों को आधार कार्ड दिखाने पर शासकीय दर में खाद उपलब्ध कराया गया और दोनों गोदाम सील कर दिए गए।

हालांकि, कुछ दुकानों में स्टॉक नहीं मिला। किसानों का आरोप है कि 30 और 31 जुलाई को चौकी और खैरागढ़ में भी ऐसे मामले पकड़े गए थे, लेकिन कृषि विभाग ने कार्रवाई नहीं की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *