Raigarh Family Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के राजीव नगर हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पति, पत्नी और दो मासूम बच्चों की लाशें घर की बाड़ी में दबे मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब तक की जांच में जमीन विवाद और रिश्तेदारों की भूमिका अहम एंगल के तौर पर सामने आ रही है।

तीन टीमें जांच में जुटी
खरसिया ( Kharsia Thusekela family murder ) थाना पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई हैं। हर टीम अलग-अलग पहलू पर काम कर रही है। वारदात में इस्तेमाल हथियारों की फॉरेंसिक जांच, रिश्तेदारों से पूछताछ जमीन विवाद और आर्थिक लेन-देन की छानबीन की जा रही है।

घटनास्थल से बरामद हथियार
घर से पुलिस ने राड़, हसिया, फावड़ा, गैती और कुल्हाड़ी जैसे धारदार औजार जब्त किए हैं। शुरुआती आशंका है कि हत्या इन्हीं औजारों से की गई है।

रिश्तेदारों पर शक
पुलिस ने मृतक परिवार के दो से तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। संदेह है कि अंदरूनी रंजिश या पारिवारिक विवाद ही इस खूनी खेल की वजह हो सकता है।

जमीन सौदे का नया एंगल
सबसे बड़ा सुराग जमीन विवाद बनकर सामने आया है। मृतक बुधराम ने महज चार दिन पहले ही घरघोड़ा की पैतृक जमीन एक उद्योग को बेची थी। सौदे में 5 लाख रुपये मिल चुके थे और बाकी रकम आनी बाकी थी। पुलिस जांच कर रही है कि क्या इसी डील से नाराज़ होकर किसी ने हत्या की साजिश रची।
मृतकों की पहचान 45 वर्षीय बोधराम उरांव (Bodhram Orav), उसकी 40 वर्षीय पत्नी सहोदरा (sahodara), 10 वर्षीय बेटा अरविंद (Arvind) और 5 वर्षीय बेटी शिवांगी (Shivangi) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर खरसिया पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की।

2-3 दिनों से बंद था घर (Kharsia Thusekela family murder)
ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बोधराम उरांव का घर बीते 2-3 दिनों से बंद था। ग्रामीणों ने घर से आ रही तेज बदबू की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और जांच शुरू की।
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DOdhVaiEdZK/?igsh=MTY4eTRkenF5YW9zZA==
