CG Lightning Strike: मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी बिजली; 3 मजदूरों की मौत, 5 की हालत नाजुक

CG Lightning Strike: मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी बिजली; 3 मजदूरों की मौत, 5 की हालत नाजुक

CG Lightning Strike: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कलगांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मनरेगा के तहत चल रहे तालाब निर्माण कार्य के दौरान बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई। (कांकेर मनरेगा कार्यस्थल आकाशीय बिजली हादसा)tcw

जानकारी के अनुसार हादसे के समय मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण कार्य चल रहा था, जहां 70 से 80 ग्रामीण मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। (कांकेर बिजली गिरने से मनरेगा मजदूर मौत)

CG Lightning Strike: मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी बिजली; 3 मजदूरों की मौत, 5 की हालत नाजुक

बिजली गिरते ही कार्यस्थल पर मौजूद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल (Kanker MGNREGA Workers death) पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्रशासन को सूचना दी।

घायलों का इलाज जारी

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *