Jagdalpur Suicide: प्रेमिका नहीं कर रही थी बात, प्रेमी ने जहर खाकर दी जान

Jagdalpur Suicide:

Jagdalpur Suicide: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका की बेरुखी से आहत होकर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल की है।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय हिमांशु मौर्य के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती के बीच पिछले करीब 8 साल से प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्ते से परिवार भी परिचित थे, लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी, जिससे युवक मानसिक तनाव में था।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन हिमांशु बिना खाना खाए घर से निकला और रास्ते में जहर खरीदकर सेवन कर लिया। इसके बाद वह सीधे अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा और उससे बात न करने को लेकर नाराजगी जताई। उसने प्रेमिका को जहर खाने की जानकारी भी दी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।

युवती के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और घर में उसकी मां और छोटा भाई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *