Raipur Car Video: राजधानी रायपुर से कार ने आग लगने की घटना सामने आई है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमानाका ओवरब्रिज पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। जहां एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार आमानाका ओवरब्रिज से गुजर रही थी, तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को किनारे रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। जैसे ही चालक और उसमें सवार व्यक्ति नीचे उतरे, पूरी कार आग की लपटों में घिर गई।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
देखें वीडियो-
