हाईटेक नकल ने बदला व्यापम परीक्षा का नियम; अब जूते, ज्वेलरी, फुल स्लीव कपड़े पर बैन, मेटल डिटेक्टर से होगी तलाशी

रायपुर/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में व्यापमं परीक्षाओं को लेकर कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं। बिलासपुर में पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान नकल की घटना सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब से परीक्षार्थी –

  • जूते पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे,
  • केवल चप्पल पहनकर आना होगा।
  • फुल स्लीव कपड़े पूरी तरह बैन रहेंगे,
  • केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े मान्य होंगे।
  • कान में ज्वेलरी, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी, पर्स, घड़ी, पाउच जैसे सामान पूरी तरह वर्जित रहेंगे।

 

20 जुलाई की सब इंजीनियर परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

ये सभी प्रावधान 20 जुलाई को होने वाली जल संसाधन विभाग की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा से लागू किए जाएंगे। व्यापमं का कहना है कि यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता और नकल पर रोक के लिए जरूरी है।

 

NEET-UPSC जैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

  • अब तक जहां हाथों से तलाशी ली जाती थी, वहीं अब मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी।
  • परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले और अंतिम 30 मिनट में केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।

 

फुसफुसाने या इशारे करने पर सीधे बाहर

  • परीक्षा हॉल में फुसफुसाना, इशारा करना, बात करना, चिल्लाना जैसी गतिविधियों पर सीधी निष्कासन की कार्रवाई होगी।
  • अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करना, दुर्व्यवहार या विवाद करने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

बिलासपुर में नकल की घटना बना वजह

रविवार को आयोजित पीडब्ल्यूडी की सब इंजीनियर परीक्षा में एक परीक्षा केंद्र से नकल का मामला सामने आया था। इसी को लेकर व्यापमं ने फरवरी 2023 में जारी पुरानी अधिसूचना को दोबारा सार्वजनिक किया है, जिसमें परीक्षा के दौरान क्या अनुचित साधन माने जाएंगे, यह विस्तार से बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *