CG News: स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को देंगे बासी कचौड़ी, 3 दिन पहले बनी कचौड़ियां पैक करने का वीडियो वायरल

CG News: बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि छात्रों को परोसने के लिए कचौड़ियां तीन दिन पहले ही बनाकर पैक की जा रही थीं।

वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में तैयार कचौड़ियों को पैक करते हुए देखा जा सकता है। छात्रों का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ताजा भोजन उपलब्ध कराने के बजाय पहले से तैयार खाद्य सामग्री छात्रों को परोसने की तैयारी की जा रही थी। छात्रों ने कैंटीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *