Raipur Breaking: राजधानी रायपुर में महिला थाना के बाहर एक महिला ने खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि पति से विवाद और पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परेशान महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

रायपुर में महिला ने महिला थाने के बाहर लगाई आग
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का नाम वर्षा गोस्वामी है। वह ज्वलनशील पदार्थ लेकर महिला थाना पहुंची थी। इसके बाद उसने खुद पर आग लगाई और थाना परिसर के भीतर घुस गई। आनन-फानन में मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और महिला को गंभीर हालत में DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के समय थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर माना में धरना-प्रदर्शन की ड्यूटी पर थीं। इस वजह से थाने में ज्यादा स्टाफ मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ करने और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई जानने में जुटी है।

