Raipur Breaking: रायपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आया 10वीं का छात्र, मौके पर ही मौत

Raipur Breaking

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्कूल के मैदान में खेल रहे 10वीं कक्षा के छात्र की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

मैदान में खेलते समय हुई घटना (Prabhat Sahu death lightning strike)

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र का नाम 16 वर्षीय प्रभात साहू (Prabhat Sahu) है, जो सेंट जोसेफ स्कूल (St Joseph School Raipur) की कक्षा 10वीं का छात्र था। बुधवार को स्कूल में 6th पीरियड में स्पोर्ट्स क्लास चल रही थी। इस दौरान प्रभात अपने दोस्तों के साथ मैदान में फुटबॉल खेल रहा था, जबकि स्पोर्ट्स टीचर अन्य छात्रों को बास्केट बॉल खेला रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और प्रभात उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। (Raipur student death lightning strike)

रायपुर आकाशीय बिजली चपेट में 10वीं का छात्र

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षक तत्काल छात्र को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। फिलहाल राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *