Dhamtari Suicide: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद ने तीजा पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा (Sihava Sankra Suicide Case) गांव निवासी टिकूराम सेन ने पत्नी द्वारा अंडा सब्जी बनाने से मना करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अंडा सब्जी नहीं बनाने पर पति ने लगाई फांसी (Anda Sabji Vivad)
पुलिस के अनुसार, मृतक टिकूराम सेन (Tikuram Sen Suicide Sankra) ने अपनी पत्नी से अंडा सब्जी बनाने की इच्छा जताई थी। लेकिन पत्नी ने तीजा पर्व का हवाला देते हुए इससे साफ इंकार कर दिया। इस बात से आहत होकर टिकूराम ने घर के पास ही पेड़ से फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

