Raipur Breaking: कुत्ते ने किया पेशाब तो चाचा-भतीजे में विवाद, सिर पर कड़ा व पत्थर से हमला, जानिए पूरा मामला

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर में कुत्ते के पेशाब को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा-भतीजे के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान चाचा और उसके बेटे ने भतीजे के सिर पर कड़े और पत्थर से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कुत्ते ने किया पेशाब तो चाचा-भतीजे में विवाद

कुत्ते ने किया पेशाब तो चाचा-भतीजे में विवाद (Raipur Chacha-Bhatije Maarpit)

शिकायतकर्ता गोलू यादव ने पुलिस को बताया कि वह बैरन बाजार स्थित गौली पारा में रहता है। घर के तीनों फ्लोर पर जॉइंट फैमिली के सदस्य रहते हैं। निचले फ्लोर पर उसके चाचा नंदू यादव और उसका परिवार रहते हैं, जिन्होंने दो कुत्ते पाल रखे हैं।

गोलू का आरोप है कि कुत्ते अक्सर उसके घर के दरवाजे पर पेशाब (Dog urine dispute) कर देते हैं। इसको लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। 24 अगस्त को भी कुत्ते ने घर के सामने पेशाब किया, जिसके बाद अगले दिन सुबह जब गोलू ने सफाई को लेकर बात कही तो विवाद और बढ़ गया।

Dog urine dispute

कड़े और पत्थर से हमला

रिपोर्ट के अनुसार, कहासुनी के बीच चाचा नंदू और उसके बेटे ने गोलू पर हमला कर दिया। पहले उसके सिर पर कड़े से वार किया गया और फिर पत्थर से भी प्रहार किया गया। इस हमले में गोलू बुरी तरह घायल हो गया और लहूलुहान हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी।

कुत्ते ने किया पेशाब

कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला (Raipur Kotwali police case)

गोलू यादव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296(3)(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DN0XvQl3sAw/?igsh=MXI0eWM4bm1lY24wMw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *