Raipur DJ Ban: गणेशोत्सव पर रायपुर में नहीं बजेंगे DJ, बजाने वालों पर होगी कार्रवाई, इधर भड़के DJ संचालक

Raipur DJ Ban

Raipur DJ Ban: राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव से पहले डीजे बजाने को लेकर पुलिस और डीजे संचालकों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देते हुए डीजे पर सख्त रोक लगाने की बात कही, वहीं संचालक अपनी रोज़ी-रोटी का हवाला देकर कम साउंड में डीजे-धुमाल बजाने की बात पर अड़े रहे।

Ganesh Ganeshotsav DJ ban Raipur

पुलिस का सख्त रुख

बैठक में एएसपी लखन पटले ने कहा कि गणेशोत्सव पर केवल पारंपरिक वाद्ययंत्रों की अनुमति होगी। प्रशासन की ओर से डीजे संचालन के लिए NOC नहीं दी जाएगी। ASP ने साफ चेतावनी दी कि अगर कोई नियम तोड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • अस्पताल, स्कूल और सार्वजनिक जगहों से 100 मीटर के दायरे में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र और डीजे बजाना पूरी तरह वर्जित होगा।
  • तेज आवाज में डीजे बजाने पर भारी भरकम जुर्माना लगेगा।
  • बार-बार नियम तोड़ने पर संबंधित वाहन को राजसात करने की कार्रवाई होगी।

Raipur police DJ action

संचालकों ने कहा – हमारी रोज़ी-रोटी का सवाल

बैठक में धुमाल डीजे संघ रायपुर के अध्यक्ष गौतम महानंद ने कहा- डीजे नहीं बजाएंगे तो हमारे साथियों की रोज़ी-रोटी कैसे चलेगी। गणेशोत्सव में हम कम साउंड में डीजे-धुमाल बजाकर ही बप्पा का स्वागत और विदाई करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल डीजे बजाने पर भारी चालान भरना पड़ा था।

Dhumal DJ Raipur

इसे भी पढ़े –

Raipur Ganeshotsav 2025: गणेशोत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी, रात 10 बजे के बाद DJ बैन, पंडालों में CCTV अनिवार्य

CG DJ Ban: त्योहारों में नहीं बजेगा DJ, हाईकोर्ट सख्त; नियम तोड़े तो 5 लाख का जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *